हैलोवीन का सबसे बड़ा धमाका!
HELL Energy Drink द्वारा प्रस्तुत HorrorCon India 2025, सह-प्रायोजक Digitek, जो 25 और 26 अक्टूबर को NSIC ग्राउंड्स, ओखला, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
भारत का सबसे बड़ा हैलोवीन-थीम वाला पॉप कल्चर फेस्टिवल — HorrorCon India 2025 — इस बार पहले से कहीं अधिक बड़ा, डरावना और रोमांचक होने जा रहा है।
इस भव्य आयोजन को Khooni Monday द्वारा जीवंत रूप दिया गया है, जो हॉरर, म्यूज़िक, आर्ट और क्रिएटिविटी का अद्भुत संगम लेकर आ रहा है। 20,000 से अधिक दर्शकों, 400+ क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स, और करीब 2 बिलियन डिजिटल इम्प्रेशंस के साथ, यह आयोजन भारतीय पॉप कल्चर के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया।
👻 पहली बार भारत में इतनी बड़ी हैलोवीन सेलिब्रेशन
HorrorCon इंडिया में डर और मस्ती का ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं देखा और महसूस किया गया। पश्चिमी परंपरा से प्रेरित, पर भारतीय कहानी कहने की जड़ों से जुड़ा यह फेस्टिवल नई पीढ़ी के लिए क्रिएटिविटी, कम्युनिटी और स्पूकी मज़े का संगम बन गया।
NSIC ग्राउंड्स इस दौरान एक जीवंत “हैलोवीन टाउन” में बदल गया —
जहां आगंतुक हॉन्टेड हाउस, मिस्टिक ज़ोन (टैरो रीडर्स, एस्ट्रोलॉजर्स), पैरानॉर्मल टॉक्स, और हॉरर पॉडकास्ट सेशंस का रोमांचक अनुभव लिया। जबकि बच्चों और परिवारों के लिए “ट्रिक-एंड-ट्रीट एरिया” और किड्स ज़ोन में कॉसप्ले, साइंस एक्टिविटीज़ और वर्कशॉप्स भी आयोजित किए गए। वहीं, बड़ों के लिए अलग कॉसप्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रचनात्मकता और डरावनी कला का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
इसके साथ ही “Bizarre Bazaar” और “Hallowville Food Zone” में हॉरर-थीम पर आधारित मर्चेंडाइज़, डेकोर, और स्वादिष्ट थीम-आधारित व्यंजन का आनंद एक अलग ही आनंद देने वाला था।
🎭 भारत का पहला Halloween Parade
HorrorCon में डर और जश्न को एक साथ जोड़ते हुए एक अद्भुत विजुअल अनुभव बन गया।
हर शाम की समाप्ति Paradox, Suhani Shah, Ravator, Naam Sujal, DJ Nkshtra, Noiz X, Vinay Kapri और R Cruze जैसे कलाकारों के लाइव म्यूज़िक परफॉर्मेंस के साथ हुई, जिसमें संगीत, जादू और मस्ती का जबरदस्त मेल देखने को मिला।
🌟 भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिएटर्स होंगे साथ
HorrorCon 2025 में भारत के टॉप डिजिटल स्टार्स और एंटरटेनर्स होंगे एक मंच पर —
जिनमें शामिल होने वालों में Gamer Fleet, Khooni Monday, Raj Grover, Chetan Monga, Riya Monga, Sonal Kaushal, Dushyant Kukreja, Paayal Jain, Tena Jain और कई अन्य प्रसिद्ध नाम थे
यहां दर्शकों को लाइव कोलैबोरेशंस, मीट-एंड-ग्रीट्स, और बॉलीवुड सरप्राइज़ेस का मज़ा मिलेगा।
💀 डर के साथ एकता और क्रिएटिविटी का उत्सव
HorrorCon सिर्फ हॉरर का नहीं, बल्कि कल्पनाशक्ति, कला और समुदाय का उत्सव है —
जहां क्रिएटर्स मिलते हैं फैन्स से, जुनून मिलता है प्रदर्शन से, और डर बन जाता है मज़ा।
यह फेस्टिवल हॉरर को सिर्फ एक जॉनर नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव फोर्स के रूप में पेश करता है जो लोगों को कहानियों और अनुभवों के ज़रिए जोड़ता है।
Halloween Parade क्या है और यह क्यों फेमश है?
Halloween Parade (हैलोवीन परेड) एक रंगीन, मनोरंजक और डरावने थीम वाला सार्वजनिक उत्सव है जो हर साल 31 अक्टूबर को Halloween Day (हैलोवीन डे) के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को अपने रचनात्मक कॉस्ट्यूम (वेशभूषा), मास्क, और फैंटेसी कैरेक्टर्स को दिखाने का मौका देना। 🎃
🌍 कहाँ मनाई जाती है?
हालांकि हैलोवीन परेड दुनिया के कई देशों में होती है, लेकिन सबसे प्रसिद्ध परेड है:
🗽 New York City Halloween Parade (USA)
यह ग्रीनविच विलेज, न्यूयॉर्क में हर साल होती है।
इसमें 50,000 से अधिक प्रतिभागी और दस लाख से अधिक दर्शक शामिल होते हैं।
इसमें जायंट पपेट्स, फ्लोट्स, बैंड, डांस ग्रुप्स और लाइट शो शामिल रहते हैं।
🎭 यह क्यों फेमस है?
क्रिएटिव कॉस्ट्यूम्स:
लोग भूत, चुड़ैल, सुपरहीरो, फिल्मी किरदार या मज़ेदार रूप में तैयार होते हैं।
कई तो अपने कॉस्ट्यूम खुद डिजाइन करते हैं।
लोक संस्कृति का प्रदर्शन:
यह सिर्फ डरावना त्यौहार नहीं, बल्कि कला, कल्पना और लोक परंपरा का उत्सव है।
पब्लिक भागीदारी:
इसमें कोई टिकट या VIP एरिया नहीं — हर कोई इसमें शामिल हो सकता है।
टीवी और सोशल मीडिया कवरेज:
मीडिया इसे बड़े पैमाने पर दिखाता है, जिससे यह ग्लोबल ट्रेंड बन जाता है।
रात में रोशनी और म्यूज़िक:
रात में यह परेड एक फेस्टिव नाइट पार्टी जैसी लगती है — संगीत, लाइट्स और डांस से भरी।
🧙♀️ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:
हैलोवीन की जड़ें प्राचीन सेल्टिक त्योहार "Samhain" से जुड़ी हैं, जिसमें माना जाता था कि इस दिन आत्माएं धरती पर लौटती हैं। बाद में ईसाई धर्म और अमेरिकी पॉप कल्चर ने इसे मज़ेदार और कॉस्ट्यूम-आधारित फेस्टिवल बना दिया।
📅 कार्यक्रम तिथि: 25 – 26 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: NSIC ग्राउंड्स, ओखला, नई दिल्ली
🎟️ प्रस्तुति: HELL Energy Drink | सह-प्रायोजक: Digitek
🎬 क्यूरेटर: Khooni Monday