न फिल्म की समझ , न जिम्मेदारी निर्वाह
शैलेश गिरी
पिछले 25 वर्षों से मैं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान सिनेमा और उसकी तकनीक में कई बड़े और सकारात्मक बदलाव आए हैं। कैमरा, साउंड, वीएफएक्स, एडिटिंग और प्रस्तुति—हर स्तर पर फिल्में पहले से कहीं बेहतर हुई हैं। लेकिन अगर किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा कमी आज महसूस होती है, तो वह है अच्छे और जिम्मेदार फिल्म रिव्यू।
आज भी अगर ईमानदारी से देखा जाए, तो इंडस्ट्री में महज़ 12 से 15 ही ऐसे फिल्म रिव्यूअर हैं, जिन्हें सिनेमा की सही समझ है। यह बात कई लोगों को कड़वी लग सकती है, लेकिन सच्चाई यही है कि बीते कुछ सालों में फिल्मों और तकनीक में तो बदलाव आया, मगर फिल्म रिव्यू करने वालों की सोच और स्तर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
आज हालात यह हैं कि ज़्यादातर लोग फिल्म का रिव्यू नहीं करते, बल्कि उसे ट्रोल करते हैं। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया ने इस प्रवृत्ति को और बढ़ा दिया है। फिल्म देखते समय भी लोग मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और बाद में उसी अधूरी एकाग्रता के आधार पर सोशल मीडिया पर फिल्म को नकार देते हैं।
अक्सर देखने को मिलता है कि 150 लोग एक फिल्म देखते हैं। उनमें से एक कहता है—“मुझे तो नींद आ गई”, दूसरा कहता है—“फिल्म देखकर सिर दर्द हो गया।”
अब सवाल यह है कि अगर 150 में से एक व्यक्ति को नींद आ गई या सिर दर्द हो गया, तो क्या यह फिल्म की गलती है? बाकी 148 लोगों को न तो नींद आई, न सिर दर्द हुआ—उन्होंने फिल्म देखी और एन्जॉय भी की। ऐसे व्यक्तिगत अनुभवों को रिव्यू का आधार बनाना, सिनेमा के साथ अन्याय है।
अगर कोई फिल्म अच्छी है, तो रिव्यू में उसकी अच्छाइयाँ बताई जानी चाहिए।
और अगर फिल्म बड़ी है या कमजोर है, तो उसकी खामियों को तर्क और तकनीकी समझ के साथ सामने रखा जाना चाहिए। दुर्भाग्य से आज ज़्यादातर रिव्यू इस स्तर के नहीं हैं।
चूंकि फिल्मों में भारी निवेश होता है, इसलिए कई बार निर्माता ऐसे तथाकथित रिव्यूअर्स को मैनेज करने में लग जाते हैं। हालांकि, इस माहौल में भी यामी गौतम जैसी मजबूत सोच वाली कलाकार सामने आई हैं, जिन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि—
“मैं किसी को पैसा खर्च करके खुश नहीं करूंगी। जिसे फिल्म अच्छी लगे, वह तारीफ करे; जिसे बुरी लगे, वह आलोचना करे। अगर फिल्म को चलना होगा, तो वह चलेगी।”
यह सोच न सिर्फ़ सराहनीय है, बल्कि इंडस्ट्री के लिए बेहद ज़रूरी भी है।
मेरा मानना है कि फिल्म रिव्यू करने से पहले लोगों को फिल्म निर्माण और तकनीक से जुड़ी किताबें पढ़नी चाहिए। जब तक सिनेमा की भाषा और तकनीकी प्रक्रिया की समझ नहीं होगी, तब तक रिव्यू भी अधूरा और सतही ही रहेगा।
करीब 30 साल पहले, जब मैंने खुद फिल्म रिव्यू करना शुरू किया था, तब मुझे भी रिव्यू करना नहीं आता था। मैं लगातार दूसरों के रिव्यू पढ़ता था, समझने की कोशिश करता था कि लोग क्या और कैसे लिख रहे हैं। उस दौर में बहुत उच्च स्तर के रिव्यू लिखे जाते थे। मैंने फिल्म तकनीक पर किताबें पढ़ीं, सिनेमा के इतिहास को समझा और तब जाकर रिव्यू की सही समझ विकसित हुई। बाद में मुझे पता चला कि पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में फिल्म रिव्यू की बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। मैं वहां तक नहीं जा पाया, लेकिन ईमानदारी से सीखने की कोशिश जरूर करता रहा।
आज के यूट्यूब रिव्यूअर्स को भी यही करना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से ज़्यादातर लोग केवल व्यूज़ के लिए वीडियो बनाते हैं। फिल्म अच्छी है या बुरी—इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ़ यह देखना होता है कि किस बात पर ज़्यादा व्यू आएंगे।
जब तक फिल्म रिव्यू को जिम्मेदारी, अध्ययन और समझ के साथ नहीं देखा जाएगा, तब तक न तो रिव्यू की साख बचेगी और न ही सिनेमा को उसका सही मूल्यांकन मिल पाएगा।
Film Review: Technology Has Changed, But Thinking Hasn't
Neither Understanding of Film, Nor Responsibility
Shailesh Giri
I've been associated with the film industry for the past 25 years. During this time, cinema and its technology have undergone significant and positive changes. Camera, sound, VFX, editing, and presentation—films have improved at every level. But if there's one thing I feel most sorely lacking today, it's good and responsible film reviews.
Even today, if we look at it honestly, there are only 12 to 15 film reviewers in the industry who have a true understanding of cinema. This may seem harsh to many, but the truth is that while films and technology have changed over the past few years, the thinking and level of those reviewing films hasn't changed significantly.
Today, the situation is such that most people don't review films, but instead troll them. Mobile phones and social media have further exacerbated this trend. Even while watching a movie, people are busy with their mobile phones and later, based on that lack of concentration, criticize the film on social media.
It's often seen that 150 people watch a movie. One of them says, "I fell asleep," another says, "I got a headache after watching the movie."
Now the question is: if one person out of 150 fell asleep or got a headache, is it the movie's fault? The remaining 148 people neither fell asleep nor got a headache—they watched the movie and enjoyed it. Using such personal experiences as the basis for a review is an injustice to cinema.
If a movie is good, its strengths should be highlighted in the review.
And if the film is big or weak, its flaws should be presented with logic and technical understanding. Unfortunately, most reviews today are not of this standard.
Because films involve huge investments, producers often resort to managing these so-called reviewers. However, even in this environment, a strong-minded artist like Yami Gautam has emerged, who clearly stated, "I won't spend money to please anyone. Those who like the film should praise it; those who dislike it should criticize it. If the film is meant to be successful, it will be successful."
This thinking is not only commendable but also extremely important for the industry.
I believe that before reviewing a film, people should read books on filmmaking and technology. Without an understanding of the language and technical processes of cinema, the review will remain incomplete and superficial.
About 30 years ago, when I started reviewing films myself, I didn't know how to review. I constantly read others' reviews, trying to understand what and how people were writing. In those days, reviews were written at a very high level. I read books on film technology, understood the history of cinema, and only then did I develop a true understanding of reviewing. Later, I learned that the Pune Film Institute offers formal training in film reviewing. I didn't get there, but I kept trying to learn honestly.
Today's YouTube reviewers should do the same. But unfortunately, most people make videos solely for views. Whether the film is good or bad doesn't matter to them. They only care about what will get the most views.
Until film reviews are approached with responsibility, study, and understanding, neither will the credibility of the review remain, nor will cinema receive its fair evaluation