बिखराव की शिकार हुई तृणमूल कांग्रेस
पश्चिम बंगाल में लगातार पंद्रह साल तक राज करने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस क्या बिखराव की राह पर बढ़ रही है? चुनाव जीत कर बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यही सवाल पूछा जा रहा है.
इस सवाल की ठोस वजह भी है. विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों शिकस्त के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी के नेताओं की लगातार गिरफ्तारी, उनके इस्तीफों का तेज होता सिलसिले और बगावती सुरों ने तृणमूल कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट पैदा कर दिया है. वैसे तो ममता बनर्जी शुरू से ही जमीन से जुड़ी जुझारू नेता रही हैं. सत्ता में रहते हुए भी कई बार उनमें विपक्षी नेताओं जैसे तेवर नजर आते रहे हैं. खासकर वर्ष 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से केंद्र के साथ उनका और उनकी सरकार का छत्तीस का आंकड़ा रहा है.
इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको बीजेपी की ओर से बड़ा झटका लगा था. तब पार्टी ने अपनी सीटों की तादाद दो से बढ़ाकर 18 तक पहुंचा दी थी. उसके बाद माना जा रहा था कि बीजेपी 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की सत्ता पर काबिज हो सकती है. लेकिन ममता ने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए रणनीति में बदलाव किया और 2021 में बीजेपी के चौतरफा हमलों के बावजूद उन्होंने न सिर्फ सरकार बचाने में कामयाबी हासिल की बल्कि रिकार्ड संख्या में सीटें भी जीती.
यह कहना ज्यादा सही होगा कि उस जीत ने शायद ममता और उनकी पार्टी के नेता में अति आत्मविश्वास के शिकार हो गए थे. उनको लगने लगा था कि पार्टी बंगाल में अजेय है और अभी आगे कई दशक तक सत्ता में रहेगी. वैसे भी देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले बंगाल में जल्दी-जल्दी सत्ता परिवर्तन का इतिहास नहीं रहा है, लेकिन इस अति आत्मविश्वास ने उनको डुबो दिया. पार्टी को लग रहा था कि कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कालेज अस्पताल में एक जूनियर डाक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की घटना का आम लोगों पर कोई असर नहीं होगा.
लेकिन इस घटना ने पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ लोगों के मन में उबलते असंतोष की आग में घी डालने का काम किया. रही-सही कसर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण यानी एसआईआर ने पूरी कर दी. इसके तहत करीब 91 लाख वोटरों के नाम कट गए. कम से कम सौ सीटें तो ऐसी रहीं जहां हार-जीत का अंतर वहां कटे वोटरों के नाम के मुकाबले कम रहा. इससे बीजेपी के इस आरोप को भी बल मिला कि तृणमूल कांग्रेस इन फर्जी वोटरों के सहारे ही जीतती रही है.
ममता के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ जिस तरह मारपीट हुई उसका वीडियो काफी वायरल रहाममता के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ जिस तरह मारपीट हुई उसका वीडियो काफी वायरल रहा
बिखराव की शिकार हुई तृणमूल कांग्रेस
चुनावी नतीजों के बाद पार्टी लगातार बिखराव की शिकार है. उसके कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं और दर्जनों पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. ममता के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ जिस तरह मारपीट हुई उसका वीडियो काफी वायरल रहा. हालांकि ममता और पार्टी के बाकी नेता इसे बीजेपी की साजिश बताते रहे हैं. लेकिन लोगों में संदेश यह गया कि अभिषेक के तानाशाही रवैए और उकसाऊ टिप्पणियों के कारण ही ऐसे हालात पैदा हुए. जिस इलाके में अभिषेक बनर्जी की एक आवाज पर पार्टी के हजारों समर्थक और आम लोग जुट जाते थे वहां उनके साथ सरेआम मारपीट के बावजूद पुलिस भी उनको बचाने नहीं पहुंची. यह बंगाल में बदलती राजनीतिक तस्वीर का सबसे ठोस संकेत है.
असम की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में बनेगा 'होल्डिंग सेंटर'
ममता बनर्जी इन गिरफ्तारियों और हिंसा के लिए भले बीजेपी की बदले की राजनीति को जिम्मेदार ठहराती रही हों, सच तो यह है कि शायद उन्होंने भी तस्वीर के इतनी तेजी से बदलने की कल्पना नहीं की होगी. अब चुनावी हिंसा के विरोध में उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में धरना दिया और दिल्ली यानी बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर तृणमूल कांग्रेस को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है. ममता का कहना था, पार्टी के विधायकों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है और कई लोगों को मोटी रकम का प्रलोभन भी दिया जा रहा है. इससे नेताओं में आतंक है.
लेकिन ममता के इन आरोपों के बावजूद खुद की गलतियां भी पार्टी के लिए भारी पड़ रही हैं. इनमें उसकी साख पर जिस मुद्दे ने सबसे बड़ा धब्बा लगाया है वह है विधायकों का कथित फर्जी हस्ताक्षर का घोटाला. पार्टी ने शोभनदेव चटर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को जो पत्र भेजा था उस पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर कथित रूप से फर्जी पाए गए. कई विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने तो उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए थे, ऐसे किसी प्रस्ताव पर नहीं. दिलचस्प यह है कि उस दिन विधानसभा में पार्टी की जिस बैठक में जो प्रस्ताव पारित किया गया था उस पर कई ऐसे विधायकों के भी हस्ताक्षर थे जो बैठक में मौजूद ही नहीं थे.
पार्टी के दो विधायकों, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की. इसके बाद सरकार ने सीआईडी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों को बताया था कि इस फर्जीवाड़े की शिकायत तृणमूल के ही दो विधायकों ने की थी. उनके नाम सामने आते ही तृणमूल कांग्रेस ने दोनों को फौरन पार्टी से निकाल दिया. उससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रवक्ता रिजू दत्त को भी पार्टी से निकाल दिया गया था.
बंगाल की राजनीति में बार बार क्यों होती है हिटलर की चर्चा
उसके बाद इस सप्ताह भावी रणनीति पर विचार करने के लिए ममता ने अपने आवास पर पार्टी के 80 विधायकों की बैठक बुलाई थी. लेकिन उसमें महज 19 विधायक ही पहुंचे. इसके कारण बैठक रद्द करनी पड़ी. इससे तृणमूल कांग्रेस में टूट की आशंका भी तेज हो गई है. बीजेपी के कई नेता अलग-अलग दावे करते रहे हैं कि आधे से ज्यादा विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हैं. तृणमूल कांग्रेस के कुछ बागी नेताओं का दावा है कि करीब पचास विधायक एकजुट हैं और अब वही असली तृणमूल कांग्रेस है.
पार्टी को एकजुट रखना ममता की सबसे बड़ी चुनौती
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फिलहाल ममता बनर्जी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखने की है. वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक शिखा मुखर्जी डीडब्ल्यू से कहती हैं, "बीजेपी का तोड़-फोड़ और खरीद-फरोख्त का पुराना इतिहास रहा है. अब देखना यह है कि वह क्या बंगाल में भी महाराष्ट्र माडल लागू कर तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक हाशिए पर पहुंचा देगी? इसका जवाब तो आने वाले दिनों में ही मिलेगा, लेकिन ममता बनर्जी भी हार मानने वाली नेताओं में से नहीं है."
बीजेपी विधायक के बयान ने बढ़ाई पश्चिम बंगाल में सामाजिक सद्भाव की चिंता
उनका कहना था कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो वो एक बार फिर नए सिरे से सड़कों पर उतर सकती हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उनमें अब भी नंदीग्राम और सिंगुर आंदोलन के दौर वाला दम-खम बचा है? इसके अलावा यह भी देखना होगा कि पार्टी में अब उनके करीबी नेता उनके साथ कब तक खड़े रहेंगे?
एक अन्य विश्लेषक पुलकेश घोष डीडब्ल्यू से कहते हैं, "बंगाल की राजनीतिक परिस्थिति तेजी से बदल रही है. ऐसे में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के भविष्य के बारे में कोई पूर्वानुमान लगाना सही नहीं होगा. यह एक काडर आधारित पार्टी है जिसे इतनी जल्दी खत्म नहीं किया जा सकता. राजनीति में तस्वीर रातों-रात बदल सकती है."
प्रभाकर मणि तिवारी
The Unraveling of the Trinamool Congress: But What Will Mamata Do to Save It?
The Trinamool Congress Falls Victim to Disintegration
Is the Trinamool Congress—the party led by Mamata Banerjee, which has ruled West Bengal continuously for fifteen years—now on a path toward disintegration? This is the question currently being asked in political circles following the BJP government's electoral victory and subsequent rise to power.
There are concrete reasons behind this inquiry. Following their defeat at the hands of the BJP in the Assembly elections, a confluence of factors—the continuous arrest of party leaders on corruption charges, a rapidly accelerating spate of resignations, and rising voices of dissent—has created an existential crisis for the Trinamool Congress. Admittedly, Mamata Banerjee has, from the very beginning, been a grassroots-oriented and combative leader. Even while holding power, she has frequently displayed the demeanor and attitude typically associated with opposition leaders. This has been particularly evident since 2014, when the BJP assumed power at the Centre; since then, she and her government have maintained an intensely adversarial relationship with the central government.
Prior to this, in the 2019 Lok Sabha elections, she suffered a major setback at the hands of the BJP. At that time, the party managed to increase its seat tally from a mere two to eighteen. Following that outcome, it was widely believed that the BJP was poised to capture power in Bengal during the 2021 Assembly elections. However, learning from her past mistakes, Mamata recalibrated her strategy; consequently, despite facing a multi-pronged assault from the BJP in 2021, she not only succeeded in retaining her government but also won a record number of seats.
It would be more accurate to say that this victory perhaps caused Mamata and her party leaders to fall victim to overconfidence. They began to believe that the party was invincible in Bengal and would remain in power for many decades to come. After all, unlike other states in the country, Bengal does not have a history of frequent changes in government; yet, it was this very overconfidence that proved to be their undoing. The party erroneously assumed that the incident involving the rape and subsequent murder of a junior doctor at the R.G. Kar Medical College Hospital in Kolkata would have no impact on the general public. However, this incident served to add fuel to the fire of simmering resentment brewing in the minds of the people against the party and its leaders. The Special Summary Revision (SSR) of the voter list—a process to update electoral rolls—proved to be the final straw. Under this exercise, the names of approximately 9.1 million voters were struck off the rolls. There were at least a hundred constituencies where the margin of victory or defeat was narrower than the number of voters whose names had been deleted. This also lent credence to the BJP's allegation that the Trinamool Congress has historically relied on the support of such "bogus voters" to secure its victories.
The video footage of the physical assault on Mamata's nephew and Lok Sabha MP, Abhishek Banerjee, went viral across social media platforms.
**The Trinamool Congress Plagued by Fragmentation**
In the wake of the election results, the party has been grappling with a continuous process of fragmentation. Several of its leaders have been arrested, and dozens have resigned from the party. The video depicting the physical assault on Mamata's nephew and Lok Sabha MP, Abhishek Banerjee, circulated widely. Although Mamata and other party leaders have consistently attributed this incident to a BJP conspiracy, the prevailing public perception is that such a volatile situation arose primarily due to Abhishek's autocratic demeanor and provocative remarks. In a region where thousands of party supporters and ordinary citizens would previously mobilize at a mere call from Abhishek Banerjee, the police failed to intervene or offer protection even when he was subjected to a public assault. This stands as the most concrete indicator of the shifting political landscape in Bengal.
**Following the Assam Model, 'Holding Centers' to be Established in West Bengal**
While Mamata Banerjee has consistently blamed the BJP's "politics of vendetta" for these arrests and incidents of violence, the truth remains that even she likely never anticipated such a rapid and drastic transformation of the political scenario. In protest against the post-poll violence, she staged a *dharna* (sit-in protest) in Kolkata on Tuesday, accusing "Delhi"—referring to the BJP's central leadership—of orchestrating a conspiracy to dismantle the Trinamool Congress. Mamata alleged that party legislators are being threatened with implication in fabricated cases, while others are being lured with offers of substantial financial inducements. This has instilled a climate of fear among the party's leaders. However, despite these allegations leveled by Mamata, the party's own missteps are proving to be a heavy burden. Among these, the issue that has cast the darkest shadow on its credibility is the alleged scandal involving forged signatures of MLAs. The letter submitted by the party to the Speaker of the Legislative Assembly—proposing Shobhandeb Chattopadhyay as the Leader of the Opposition—was found to contain signatures of several MLAs that were allegedly forged. Many legislators claimed that they had merely signed the attendance register, not any such resolution. Intriguingly, the resolution passed during the party meeting held at the Assembly that day bore the signatures of several MLAs who were not even present at the meeting.
Two of the party's MLAs, Ritabrata Banerjee and Sandipan Saha, lodged a complaint regarding this matter with the Speaker of the Assembly. Subsequently, the government directed the CID to conduct an investigation into the case. On Monday, Chief Minister Suvendu Adhikari informed journalists that the complaint regarding this fraudulent activity had been filed by two MLAs belonging to the Trinamool party itself. As soon as their names surfaced, the Trinamool Congress immediately expelled both of them from the party. Prior to this, party spokesperson Riju Datta had also been expelled on charges of engaging in anti-party activities.
Why does Hitler's name frequently surface in Bengal politics?
Following these events, Mamata convened a meeting of 80 party MLAs at her residence this week to deliberate on future strategies. However, only 19 legislators turned up for the meeting. Consequently, the meeting had to be cancelled. This incident has further intensified apprehensions regarding a potential split within the Trinamool Congress.
Several BJP leaders have repeatedly claimed that more than half of the legislators are ready to switch sides. Some rebel leaders within the Trinamool Congress assert that approximately fifty legislators stand united and that they now constitute the "real" Trinamool Congress.
**Keeping the Party United: Mamata's Greatest Challenge**
Political analysts suggest that, at present, Mamata Banerjee's greatest challenge is keeping the party united. Senior journalist and analyst Shikha Mukherjee tells DW, "The BJP has a long history of engineering defections and engaging in horse-trading. The question now is whether they will apply the 'Maharashtra Model' in Bengal as well, thereby pushing the Trinamool Congress to the political margins? The answer to this will only emerge in the coming days; however, Mamata Banerjee is certainly not the type of leader to admit defeat easily."
**BJP Legislator's Statement Sparks Concerns Over Social Harmony in West Bengal**
She stated that if such a scenario were to unfold, she could once again take to the streets to launch a fresh agitation. However, the biggest question remains: does she still possess the same vigor and resilience that characterized the era of the Nandigram and Singur movements? Furthermore, it remains to be seen how long her close aides within the party will continue to stand by her side.
Another analyst, Pulkesh Ghosh, tells DW, "The political landscape in Bengal is shifting rapidly. Given this context, it would be premature to make any predictions regarding the future of the Trinamool Congress at this juncture. It is a cadre-based party that cannot be dismantled overnight. In politics, the entire picture can change in a single night."
— Prabhakar Mani Tiwari