Average rating based on 2484 reviews.
विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस के सहयोग से प्रकाशित इस अंक में पढ़ें...19 चुनी हुई लघुकथाएं... आठ कहानियां...50 से अधिक कविताएं...गीत...गजलें... इसके अतिरिक्त नाटक, संस्मरण, यात्रावृत्तांत...व्यंग्य, रिपोतार्ज, लेख, साक्षात्कार, पुस्तक समीक्षा विशेष संपर्क के लिए... भारतेतर देशों में हिंदी में साहित्यिक कार्यक्रमों की शृंखला एक शताब्दी से अधिक समय व्यतीत हो चुका है, जबसे भारतेतर देशों में हिंदी भाषा में कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, निबंध, यात्रावृत्तांत, संस्मरण, व्यंग्य आदि अनेक विधाओं में साहित्य-सृजन हो रहा है। कभी पुस्तक के रूप में, तो कभी पत्र-पत्रिकाओं में या ऑनलाइन मंचों पर हिंदी की रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। परंतु, प्रकाशन से हिंदी-लेखन को उतना बढ़ावा नहीं मिलता, जितना कि पाठकों का रचनाओं से जुड़ाव होने पर प्राप्त होता है। भारतेतर देशों में हिंदी साहित्य के पाठकों की संख्या अपेक्षाकृ त कम रही है। हिंदी-लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन देशों में हिंदी में साहित्यिक कार्यक्रम भिन्न स्तरों पर आयोजित होते रहे हैं। इन गतिविधियों में समकालीन प्रभावशाली कवियों एवं लेखकों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने और साहित्य-प्रेमियों को इनका लाभ उठाने के अवसर प्राप्त होते रहे हैं। िश्व भर में हिंदी प्रचारिणी संस्थाएँ हिंदी की साहित्यिक गतिविधियों का विकास करने में प्रयत्नशील रही हैं। मॉरीशस में स्थित विश्व हिंदी ...